रांची, जून 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार देर शाम भाजपा मुख्यालय में एनडीए घटक दलों की बैठक की गई। बैठक में कुल 10 विधायक उपस्थित रहे, जिसमें आजसू के निर्मल महतो और लोजपा के जनार्दन पासवान भी थे। बैठक के बाद विधायकों ने एक बात पर मजबूती से जोर दिया है कि भाजपा अपना उम्मीदवार भी उतारेगी और जीत भी सुनिश्चित करेगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की। वहीं, अब एनडीए के सभी घटक दल अब सोमवार सुबह 09 बजे भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर जुटेंगे और चाय पर चर्चा करेंगे। बात दें कि हटिया विधायक नवीन जायसवाल का आ‌वास विधानसभा के काफी नजदीक है। वे भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक भी हैं。 यह भी पढ़ें- भाजपा उम्मीदवार को एनडीए घटक दलों का मिलेगा पूर्ण समर्थन : सरयू रायबैठक में चर्...