पटना, नवम्बर 30 -- भाजपा ने नीतीश सरकार में शामिल अपने मंत्रियों को बेहतर शासन चलाने के मंत्र दिये। साथ ही राज्य सरकार के सुशासन को आगे बढ़ाने और न्याय के साथ विकास को आम लोगों तक पहुंचाने को भी कहा। राज्य सरकार में भाजपा कोटे के 14 मंत्री शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग में रविवार शाम भाजपा मंत्रियों की बैठक हुई। इनमें एनडीए को मिली प्रचंड जीत के लिए आम लोगों का आभार जताया गया। साथ ही जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। मंत्रियों से विभागीय योजनाओं में पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर उनके कार्यान्वयन की भी बात हुई, ताकि लोगों तक उसका लाभ पहुंच सके। श्री चौधरी ने मंत्रियों को आम लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान की पहल करने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.