पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड में बिजली बिल दर में बढ़ोतरी, बिजली आपूर्ति में कटौती, पोस्टपेड स्मार्ट मीटर से बिलिंग में मनमानी और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते हुए भाजपा ने जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता सह उपमहाप्रबंधक के कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग जिले के किसी भी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं कर रहा है। इसके बाद भी बिजली के दर में वृद्धि किया गया है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डिजिटल : बिजली कटौती सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा का धरना प्रर्दशन विभाग लगातार बिजली की कटौती कर रहे है। दिन में कभी भी बिजली काट दिया ज...