भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने किया दुमका रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण
दुमका, मई 19 -- दुमका। भाजपा नेत्री पूर्व विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को दुमका रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रतीक्षालय और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान कई महीनों से रेलवे स्टेशन में चल रहे डंपिंग यार्ड को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने पूर्व विधायक सीता सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों ने कहा कि डंपिंग यार्ड के कारण स्टेशन परिसर में गंदगी, बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। ज्ञापन लेने के बाद पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा कि डंपिंग यार्ड की समस्या गंभीर है। वह इस मुद्दे को केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के समक्ष उठाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों के हित में डंपिंग यार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.