प्रयागराज, मई 7 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव की आशा दुबे पत्नी विश्वनाथ भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर अभिषेक मिश्रा पुत्र राकेश और राजेश कुमार दुबे ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में मां-बेटी घायल हो गईं। आरोपियों ने स्कूटी भी तोड़ दीं। पुलिस ने आशा दुबे की तहरीर पर अभिषेक और राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...