सीतामढ़ी, मई 12 -- सीतामढ़ी,। शहर के चर्चित स्वर्ण व्यवसायी व भाजपा नेता ध्रुव कुमार सर्राफ से 14.56 लाख रुपये के जेवरात ठगी करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेत्री शाहीन प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी का कारण भाजपा नेत्री के खिलाफ वर्ष 2023 में भाजपा नेता ने नगर थाने में ठगी के आरोप में एफआईआर करायी थी। उस वक्त शाहीन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष थी और ध्रुव कुमार सर्राफ भाजपा के कोषाध्यक्ष थे। शाहीन प्रवीण वर्तमान में भाजपा में किसी पद पर नहीं है। वहीं पीड़ित भाजपा नेता ध्रुव कुमार जिला कार्य समिति के सदस्य हैं।

पुलिस की कार्रवाई भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने करते हुए बताया कि शाहीन गबन करने के मामले में फरार चल रही थीं। उन्हें सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

ठगी का विवरण म...