महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज, निज संवाददाता। भाजपा नेता गौतम तिवारी के साथ 1.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी कोल्हुई क्षेत्र का निवासी है। तीन अन्य का पता अज्ञात बताया गया है। भाजपा नेता गौतम तिवारी निवासी राजीव नगर ने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि कुछ समय पहले कोल्हुई उपनगर के लालपुर निवासी अरविन्द पासवान उनसे मिला। सस्ते दाम पर निचलौल तहसील में बड़े भूखंड दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने खुद को जमीन कारोबारी बताते हुए अपने सहयोगियों विजय प्रकाश श्रीवास्तव व कृष्ण त्रिपाठी से भी मिलवाया। आरोप है कि जमीन के नाम पर अरविन्द पासवान व उसके साथियों ने एडवांस के तौर पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये ले लिए। शेष रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.