कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा नेता पर पॉक्सो का झूठा केस दर्ज कराने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नौबस्ता पुलिस ने आरोपी विमल यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके साथ ही इस मामले में विवेचना भी पूरी हो गई। विमल को कोर्ट से अरेस्ट स्टे मिला हुआ है। इस मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे समेत चार लोगों पर चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है। भाजपा नेता रवि सतीजा ने 6 अगस्त 2025 को बर्रा थाने में अधिवक्ता अखिलेश दुबे, विमल यादव, लवी मिश्रा, अभिषेक बाजपेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना नौबस्ता थाना प्रभारी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार व बेटे समेत छह पर 700 पेज की चार्जशीट घटना के बाद से ही रवि सतीजा की बिल्डिंग सोना मेंशन में रहने वाला विमल फरार हो गय...