रामपुर, अप्रैल 25 -- भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक बालियान के साथ थाना परिसर में मारपीट करना और Rs.2 लाख की रिश्वत मांगने के मामले में प्रयागराज हाईकोर्ट ने रामपुर एसपी को 21 दिन में याचिका करता की शिकायत का निस्तारण करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। मालूम हो कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ज्वाला नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक बालियान को एक मामले में थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां पर भाजपा नेता के अधिवक्ता द्वारा मामले को फर्जी गिरफ्तारी बताते हुए न्यायालय के समक्ष पूरा प्रकरण प्रस्तुत किया था जिस पर सीजीएम रामपुर ने सिविल लाइंस पुलिस का स्पष्टीकरण भी किया था इसी मामले को लेकर भाजपा नेता अभिषेक बालियान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...