पीलीभीत, जुलाई 23 -- पीलीभीत। थाना माधोटांडा पुलिस ने ग्राम भैरों खुर्द निवासी चार लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा अशोक पाल ने बताया कि गांव भैरो खुर्द निवासी हेमराज पुत्र हेतराम, सोहन लाल पुत्र हेतराम, अनिल पुत्र सोहन लाल तथा संजीव पुत्र हेमराज के विरुद्ध गुंडा एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि हेमराज के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं तथा उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। आरोपियों ने भाजपा के जिला आईटी संयोजक एवं अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह लोधी और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: फरार तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई इस मामले में थाना माधोटांडा में मुकदमा भी दर्ज हुआ ...