बुलंदशहर, जून 17 -- नगर के मौहल्ला कोट कलां निवासी भाजपा नेता रामकिशन लोधी के मोबाइल पर मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात के मोबाइल से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को डूडा विभाग का कर्मचारी बताकर दावा किया कि किसी मनोज चौधरी नामक व्यक्ति के प्रधानमंत्री आवास योजना या सम्बन्धित योजना के पैसे स्वीकृत हो गए हैं। ​फोन पे के जरिए मांगी रकम मांगी, मना करने पर गालियां दीं। कथित कर्मचारी ने उन्हें झांसे में लेते हुए फोन पे के माध्यम से तुरन्त पैसे ट्रांसफर करने को कहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता से ठगी का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...