भाजपा नेता से अभद्रता में गौरी पाठक समेत नौ पर मुकदमा
अलीगढ़, मई 3 -- सासनीगेट थाने के सामने भाजपा नेता से अभद्रता करने पर पुलिस ने गौरी पाठक समेत नौ महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई न होने पर एक दिन पहले भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा किया था। वहीं,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला सराय भोलानाथ निवासी भोला माहौर भाजपा के मंडल महामंत्री हैं। आरोप है कि गुरुवार को वह मोहल्ले के ही एक विवाद में थाने गए थे। आरोप है कि थाने के गेट पर खड़ी गौरी पाठक समेत अन्य महिलाओं ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी थी। गिरेवान पकड़कर गाड़ी से खींच लिया था। यह भी पढ़ें- अधिकारियों से अभद्रता पर भड़के सीओ, चेतावनी दी इससे पहले वह एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर चुकी है। तब भोला माहौर भी थाने गए थे। आरोप है कि तभी से वह खुन्नस मान रही है। कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को भाजपाई थाने गए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.