सीवान, सितम्बर 22 -- सीवान, हिटी। जीरादेई प्रखंड के सुरवल गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सिंह राणा के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सूरवल गांव पहुंचे और पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा सौंपकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए।राहुल तिवारी ने कहा कि सरोज सिंह राणा का निधन पार्टी परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। अंतिम यात्रा में संजय पांडेय, अभिमन्यु सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह, धनंजय सिंह, देवेंद्र गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, सुभाष सिंह कुशवाहा, पंकज किशोर सिंह, विजय चौधरी, हैप्पी यादव, सौरभ कुशवाहा, दीपू सिंह, मुकेश सिंह, अजय पासवान, रंजीत प्रसाद, प्रमोद तिवारी और अवधेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल...