भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसेरी बहनों के साथ छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया। युवती के पिता की तहरीर पर भाजपा के बघरा मंडल प्रभारी समेत दो के खिलाफ छेड़छाड़ एवं धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। तितावी के एक गांव में मौसेरी दो बहनें सोमवार देर शाम को शौच के लिए गई थी। दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। एक युवक ने युवती के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर युवती के परिजन एवं ग्रामीण दौड़ पड़े। आरोप है कि दोनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मंगलवार को थाने पहुंचकर युवतियों ने पुलिस को आपबीती सुनाई। यह भी पढ़ें- बोर्ड बैठक में भाजपा नेत्री से छेड़छाड़, तहरीर दी युवती के पिता की तहरीर पर सागर कश्यप और विशाल के खिलाफ छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि सागर कश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.