भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने किया आर्थिक सहयोग
रांची, जून 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल बेड़ो की ओर से बुधवार को प्रखंड के फादिलमर्चा गांव में भाजपा कार्यकर्ता दशरथ महतो की माता स्व मैनी देवी के द्वादश कर्म के अवसर पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा नेता सन्नी टोप्पो के सौजन्य से दिवंगत परिवार को सहयोग राशि भी प्रदान की गई। मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.