बोकारो, जुलाई 31 -- कसमार निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार चौबे का गुरुवार को खांजो नदी तट स्थित श्मशान घाट पर पूरे राजकीय एवं सामाजिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास से कसमार स्थित पैतृक घर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई और फुटलाही के समीप खांजो नदी तट पर उनके पुत्र शीतल समीर चौबे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण नायक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। गौरतलब है कि मंगलवार शाम नई दिल्ली स्...