चतरा, जुलाई 14 -- चतरा विधि संवाददाता भाजपा नेता सह हंटरगंज के व्यवसायी श्रीनिवास सिंह को चतरा पुलिस ने रांची कांके स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। श्रीनिवास सिंह के खिलाफ हंटरगंज थाने में कांड संख्या 117/ 2026 दर्ज की गई थी। यह मामला हंटरगंज के सीआई के द्वारा दर्ज कराया गया था। श्रीनिवास ने बताया कि वह सिमरिया बंद मामले को लेकर आहुत मीटिंग में शामिल होने के लिए चतरा आने वाले थे, तब तक चतरा पुलिस के द्वारा रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी कहा यह लोकतंत्र की हत्या है। मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे अरेस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पुलिस के द्वारा बिना एफआईआर दिखाये, बिना जानकारी दिए मुझे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बता...