मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल का शव पंचतत्व में विलीन हो गया। गमगीन माहौल में शहर के श्मशान घाट पर संस्कार किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल का गत दिवस बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन से जनपदभर में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। बुधवार को गमगीन माहौल उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,भाजपा नेता स.सुखदर्शन बेदी, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, तरूण मित्तल,बलविन्द्र सिंह सल्ल,अचिन्त मित्तल, विजय शुक्ला, सपा नेता इलम स...