गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे भाजपा नेता राम सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नेता को गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राम सिंह की पीठ में गोली लगी है। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि राम सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.