लखनऊ, फरवरी 12 -- भारतीय के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री रहे विंध्यवासिनी कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कभी कल्याण सिंह के करीबी रहे विंध्यवासिनी कुमार भाजपा के प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य और परिषद में दल के नेता सहित विभिन्न पदों पर रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेता विन्ध्यवासिनी कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, संतोष सिंह, सलिल विश्नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.