वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 7 -- भाजपा नेता और इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधामोहन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों ने सोशल मीडिया पर '302 गैंग' नाम से ग्रुप बनाया था। इसके जरिए दबंगई और धमकियों का खुला प्रदर्शन करते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थे और अपने नाम के आगे '302' जोड़कर रील व पोस्ट साझा करते थे। इन पोस्टों में हत्या और बदला लेने से जुड़े डायलॉग लिखे जाते थे। हमले से पहले ही आरोपियों ने भाजपा नेता को अंजाम भुगतने की धमकी देने वाली कई पोस्ट और वीडियो अपलोड किए थे, जिनकी अब पुलिस गहनता से जांच कर रही है।छात्राओं से छेड़खानी से जुड़ा है विवाद पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हमले की जड़ें अक्टूबर 2023 की एक घटना से जुड़ी हैं। आरोपियों ने राधामोहन सिंह द्वारा संचालित इंटर कॉलेज की छा...