रुद्रपुर, फरवरी 15 -- किच्छा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं आत्मा परियोजना के अध्यक्ष, भाजपा नेता रविकांत वर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम सैंजनी निवासी 68 वर्षीय रविकांत वर्मा भाजपा शक्ति केंद्र के संयोजक थे। शनिवार देर रात दो बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निवास स्थान पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मयंक तिवारी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, महामाया मिश्रा, अक्षय अरोरा, नीरज खुग्गर, जसनीत कक्कड़, हरविंदर चुग आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.