कोडरमा, अगस्त 26 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। भाजपा के वरिष्ठ नेता बालगोविंद प्रसाद यादव का मंगलवार की देर शाम उनके पैतृक आवास पोखरडीहा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। बुधवार को पोखरडीहा स्थित सकरी नदी के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम शव यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, राजद नेता सुभाष यादव, नरेंद्र पाल, नरेश यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बालगोविंद प्रसाद यादव र...