बोकारो, अगस्त 13 -- झारखंड हाई कोर्ट ने समाजसेवी सह बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता फुसरो के सुभाष नगर निवासी प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ वर्ष 2024 में दर्ज मामले में चल रही पूरी आपराधिक कार्यवाही, चार्जशीट एवं तेनुघाट न्यायालय के संबंधित आदेशों को निरस्त कर दिया है। भाजपा नेता ने तेनुघाट व्यवहार न्यायालय द्वारा 17 दिसंबर 2025 को उनकी याचिका खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट में सीआर एमपी नंबर 2482 ऑफ 2026 दाखिल की थी। न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने 11 अगस्त को सुनवाई के बाद बेरमो थाना कांड संख्या 60/2024, जीआर संख्या 385/2024 से संबंधित पूरी आपराधिक कार्यवाही, चार्जशीट संख्या 01/2024, 3 जुलाई 2024 के कॉग्निजेंस ऑडर्र तथा 17 दिसंबर 2025 के तेनुघाट न्यायालय के आदेश को निरस्त कर दिया। साथ ही, न्यायमूर्...