धनबाद, मई 13 -- धनबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि तेल बचाने के लिए भाजपा नेताओं को पहले अपने काफिले को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश जिस आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है, उसके बारे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही देश को आगाह किया था कि भारत आर्थिक आपातकाल की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन उस समय भाजपा नेता चुनावी राज्यों में अच्छे दिन का सपना बेचने में व्यस्त थे। अब चुनाव खत्म होते ही खुद प्रधानमंत्री मान रहे हैं कि देश की परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है, व्यापार चौपट है, लेकिन भाजपा नेता जनता की समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय जिले-जिले घूमकर प्रेस वार्ता करने में लगे हैं। यह भी पढ़ें- जनता को नसीहत और खुद चार्टर्ड प्लेन की सैर यह भी पढ़ें- त्याग की शुरुआत पहले मान...