अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम कांड में जेल भेजे गए भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू को एक और मुकदमे में राहत मिल गई है। भाजपा नेता राकेश सहाय पर हुए हमले के मामले में एससी-एसटी की विशेष अदालत ने हर्षद की जमानत मंजूर कर ली है। 12 मार्च की रात को सराय हकीम निवासी हर्षद हिंदू व आगरा रोड स्थित शांतिकुंज निवासी शशांक पंडित के गुटों के बीच हुई फायरिंग में 16 लोग जेल में हैं। हर्षद के जेल जाने के बाद उस पर जनवरी में मैरिस रोड पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पर जानलेवा हमले का मुकदमा भी तामील कराया गया था। इस मामले में जेल में बंद यशनंदन गुप्ता भी आरोपी है, जिसकी जमानत पहले मंजूर हो चुकी है। इसी मामले में हर्षद हिंदू की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई थी। इसमें बचाव पक्ष की ओर से तर्क रखा गया कि वादी को ...