लखीमपुरखीरी, नवम्बर 14 -- भाजपा नेता पर हमले का आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस उसकी लोकेशन भी नहीं ट्रेस कर पाई है। इससे पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। इस मामले में सात आरोपियों को जेल जा चुके हैं। जिसमें एक आरोपी नाबालिग था। घटना में करीब एक दर्जन युवक शामिल है। सभी आरोपियों की लगभग पहचान हो गई है। जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। रविवार की देर रात भाजपा नेता शांतनु तिवारी अपने प्लाट से कार से घर वापस लौट रहे थे। बेहजम रोड पर गैस प्लांट के पास उनका बर्थ डे मना रहे युवकों से विवाद हो गया। विवाद के बाद सभी युवक अपनी कारों भागे। बताया जाता है कि शांतनु तिवारी ने उनका पीछा किया। रामेश्वरम पुरम आवास विकास में युवकों ने शांतनु पर हमला किया। उनकी गाड़ी तोड़ी गई। कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने जानलेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.