बलिया, अप्रैल 22 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया है कि 12 अप्रैल की रात करीब आठ बजे 17 वर्षीय बेटी घर के सामने खेत में शौच करने के लिए गयी थी। इसी बीच वहां पर पहुंचे पिंडारी निवासी राजकमल वर्मा उर्फ मंत्री ने मेरी लड़की का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। उसका कहना है कि आरोपी मेरी पुत्री को कहीं और चलने को कहने लगा। यह भी पढ़ें- नाबालिग से छेड़छाड़, शिकायत पर अगवा करने की धमकी जब लड़की ने शोर मचाया तो उसकी मां पहुंच गयी। महिला के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया।इसके बाद वह लगातार हम लोगों पर...