काशीपुर, अप्रैल 27 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सचिव शीतल जोशी ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को नगर एवं देहात की समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें जसपुर आने का न्योता दिया। सोमवार को शीतल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से जसपुर के दशहरा मेला प्रांगण, विद्युत समस्या और नगर पालिका चौक में पुन सब्जी मंडी लगवाने के मुद्दों पर वार्ता की। सीएम ने जल्द ही जसपुर के ग्रामीण क्षेत्र में प्रवास करने की बात कही है। यहां बिजेंद्र गहलौत, बलराम तोमर, राजू, सोनू और कालू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बड़कोट में खुला "यमुनी वैली हाट", स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...