पटना, मई 8 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर से मिलकर उन्हें श्रीमद्भगवत गीता भेंट की। गीता वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध भाजपा नेता ने मंत्री को बताया कि पार्टी का काम करने के साथ ही वे सनातन की भी सेवा कर रहे हैं। आम से खास लोगों के बीच विगत सात वर्षों में सात लाख से ऊपर निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट किया जा चुका है और घर-घर गीता, जन-जन गीता का पवित्र अभियान निरंतर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...