रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने नगर की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान प्रेरणादायक कार्यों से पहचान बनाने वाली प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. इंदिरा राजेश, डॉ. मृदुला किशोर, यूपीएससी में चयनित शाम्भवी तिवारी और लिटिल एंजिल विद्यालय की प्रबंधक मैडम रोस्टन को सम्मानित किया गया। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। इस दौरान ब्रह्मानंद पुरोहित, मनोज गुप्ता, कमलेश दुबे, नवीन सिंह, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...