गौरीगंज, जून 3 -- संग्रामपुर। बुधवार को विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम शिवपुर, करनाईपुर में गोकरन सिंह चौहान एवं सीमा सिंह के घर में अचानक आग लगने की घटना से भारी नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू को हुई तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि विजयपाल को गांव भेजकर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराया। पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे परिवारों को प्रारंभिक राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...