हजारीबाग, जनवरी 29 -- बरही। भाजपा नेता मनोज साव ने बिरहोर परिवारों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। बरही के खोड़ाहार पंचायत के केवाल बिरहोर टोला में अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। मनोज साव ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे हर वर्ष अपना जन्मदिन गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर कैलाश कुमार साव, मनोज ठाकुर, संतोष कुमार भुईयां, संजय सिंहा, धर्मेंद्र कुमार, सत्यजीत नायक, रंजीत कुमार, मंजू देवी, नीलू देवी, दीपा कुमारी, मधुबाला कुमारी, वैभव गुप्ता, अभिनव गुप्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.