वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिद्धगिरि बाग में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता 43 वर्षीय सुनील शर्मा उर्फ मुंशी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह काशी विश्वनाथ मंडल के उपाध्यक्ष थे। पोस्टमार्टम के बाद लक्सा पुलिस ने उनका शव परिजनों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया घटना के पीछे पारिवारिक कारण बताए जा रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ गली स्थित मान मंदिर के पास रहने वाले सुनील शर्मा ने वर्ष 2015 में तलाकशुदा महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी और उसकी दो बेटियों के साथ सिद्धगिरि बाग में किराये के मकान में रहने लगे। विश्वनाथ गली में उनकी खिलौने की दुकान थी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई वह साड़ी कारोबार से भी जुड़े थे। शुक्रवार देर रात उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।...