बिजनौर, मई 27 -- यूपी के बिजनौर में एक भाजपा नेता पर महिला डॉक्टर ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। यहां चांदपुर क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर चांदपुर के भाजपा जिला मंत्री पर खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी करने और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला चिकित्सक ने जिला मंत्री पर काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला चिकित्सक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति की करीब 10 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसके पति की मौत के बाद से जिला मंत्री प्रभात यादव का मरीज को लेकर आना-जाना बढ़ गया। महिला चिकित्सक का आरोप है कि प्रभात यादव ने खाने में नशीला पदार्थ दिया और बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो व फोटो अ...