सराईकेला, अप्रैल 12 -- सरायकेला। भाजपा नेता सुमित चौधरी ने डीसी से मुलाकात की। सरायकेला नगर पंचायत के बिरसा चौक में लंबे समय से हो चुके बड़े गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाने का आग्रह किया। चौधरी ने कहा चौक से बड़ी-बड़ी गाड़ियां गुजरती है। सरायकेला और खरसावां को जोड़ने का एकमात्र सड़क होने के कारण प्रतिदिन छोटे बड़े हजारों वाहन आवागमन करते हैं। बड़े गड्ढे से किसी भी दिन बड़ी गाड़ी पलट सकती है। डीसी ने रविवार को ही गड्ढे को भरने का आदेश संबंधित विभाग को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...