बरेली, मई 11 -- फतेहगंज पश्चिमी। थाने का सिंचाई विभाग की भूमि में स्थानांतरित करने को भाजपा नेता आशीष अग्रवाल डीजीपी राजीव कृष्णा से मिले। भाजपा नेता ने रबर फैक्ट्री की जर्जर बिल्डिंग में चल रहे थाने को सिंचाई विभाग की भूमि पर स्थानांतरित करने को जमीन पुलिस विभाग को ट्रांसफर नहीं हुई है। जबकि गत दिनों पुलिस विभाग ने डीएम के माध्यम से प्रस्ताव स्वीकृत को शासन को भेजा था। भाजपा नेता ने बताया डीजीपी ने जल्दी से संबंधित अधिकारियों के माध्यम थाने के नवनिर्माण को नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं को पूरी करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...