गिरडीह, जून 17 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोहेडीह पंचायत अंतर्गत निमियाघाट खेतको में मंगलवार को 200 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार ने किया। बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उद्घाटन के अवसर पर सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार होने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों, छात्रों और व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में लखन ठाकुर, रुपलाल महतो, मंटू गुप्ता, अंकु बरनवाल, शुभम बरनवाल, संजीत बरनवाल, टिंकू बरनवाल, जगेश्वर साव, अर्जुन महतो, मनोज साव, अ...