भाजपा नेता ने गन्ना राज्यमंत्री से की विकास मुद्दों पर चर्चा
बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर। भाजपा युवा नेता विशाल सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित शासकीय आवास पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान बलरामपुर जनपद के विकास, जनहित और गन्ना किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशाल सिंह ने जनपद की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों में सहयोग का अनुरोध किया। इस पर राज्य मंत्री ने सकारात्मक सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.