प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- बाबागंज। राम वन गमन मार्ग पर मोहनगंज जेठवारा के बीच बन रहे टोल बूथ बनाए जाने का विरोध भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने किया है। उनका कहना है कि जेठवारा मार्ग से प्रतापगढ़ जाने वालों यात्रियों को महज दस किमी पर ही टोल बूथ पड़ेगा। ऐसे में 10 किमी पर टोल लेना गलत है। अभय प्रताप सिंह ने मामले को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा और सरकार से 10 किमी की दूरी पर टोल बूथ नहीं लगाए जाने की मांग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...