रांची, मई 12 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने मंगलवार को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बंसरी, बरौदी, पतरातू, सोबा और सुरीद गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की। मौके पर स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां महिला बिल का विरोध कर देश की महिलाओं के साथ धोखा कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र सरकार की योजनाओं उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर उदय पासवान, अमृत महतो, अर्जुन महतो, परिबा साहू, बालगोविंद मुंडा, संजय महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...