गिरडीह, मई 3 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसद सिंह ने धनवार प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान वे अम्बाटांड़ टोला व बादीडीह में शादी समारोह में शामिल हुए। उसके बाद सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए इस योजना का लाभ जन - जन तक पहुंचाने तथा इसका लाभ दिलाने की बात कही। मौके पर उपेन्द्र सिंह, नकुल राय, रविंद्र राय, दामोदर राय, अनिल राय, वकील राय, सेवांतक पाण्डेय, मुंशी राय, तुलसी राय, प्रकाश राय, भागवत राय, अजीत भोक्ता, प्रमोद राय, सुशील राय, राजेंद्र चौधरी, गौतम भोक्ता, राहुल भोक्ता, अजय भोक्ता आदि कई मौजूद थे।

हिंदी...