बोकारो, जून 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कसमार प्रखंड के दांतू गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा गोमिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह बोकारो जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...