झांसी, मार्च 28 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में रामनवमीं के जुलूस के दौरान विवाद हो गया। जिसमें भाजपा नेता के साथ कथित तौर पर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने अपना दल से मऊरानीपुर की विधायक के देवर पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार घटना के बाद सियासी पारा भी गरम रहा। उल्दन थाना क्षेत्र के गांव बंगरा निवासी रंजीत भोजपाल भाजपा नेता हैं। शुक्रवार की शाम वह मऊरानीपुर मेला ग्राउंड पर रामनवमीं के जुलूस के लिए एक लॉज के सामने पार्टी पदाधिकारियों के साथ खड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तभी वहां हेमंत सेठ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसी बीच भाजपा नेता अनिल राज व वीरेंद्र नायक ने बीच-बचाव किया। तभी वह धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप लगाया कि हेमंत दबंग है। उनकी भाभी मऊरानीपुर ...