मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुशहरी। थाना क्षेत्र के रोहुआ निवासी भाजपा नेता रामानुज कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर भाजपा नेता ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें रोहुआ आपुछ निवासी गुंजन कुमार उर्फ छोटू को आरोपित किया है। रामानुज ने पुलिस को बताया कि गुंजन कुमार उर्फ छोटू ने भाई के मोबाइल पर फोन कर घर से उठा लेने तथा बाजार में जान मारने की धमकी दी है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...