गोरखपुर, फरवरी 5 -- गगहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के कैथवलिया के पास मंगलवार की रात भाजपा नेता और इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधा मोहन सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस एक नामजद आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। वहीं शरीर में धंसी गोली निकाल दी गई। पुलिस इसकी फॉरेंसिंक जांच भी करा रही है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। राधा मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। आरएसएस के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। कैथवलिया गांव के पास बाइक सवार अनुज साहनी और अभिषेक पासवान ने पीछे से असलहे से फायर कर दिया। गोली पीठ में लगने की वजह से जैसे ही वे रुके, पहले से घात लगाए बैठे मनीष यादव व ऋषिकेश यादव भी जान मारने की नीयत ...