हापुड़, दिसम्बर 1 -- बेखौफ ठगों ने अपनी पेंशन निकालने के लिए आए भाजपा नेता के वृद्ध ससुर के साथ 10500 रुपये की ठगी कर ली। यह वारदात शहर के सबसे पॉश इलाके रेलवे रोड पर सोमवार दोपहर को हुई। ठगों की करतूत एक ज्वैलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुजुर्ग ने इस बात की सूचना अपने दामाद को दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी योगेंद्र पंडित भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वह कई बार आर्यनगर वार्ड से सभासद भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके ससुर गांव अनहेड़ा निवासी राजेंद्र शर्मा रेलवे रोड स्थित एक बैंक से अपनी पेंशन को निकालने के लिए आए थे। पेंशन को बैंक से निकालने के बाद उन्होंने एक बैग में 10500 रुपये अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.