भाजपा नेता के यहां चोरी की रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, जून 4 -- कोतवाली पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमन शर्मा मन्नू के ढाबा, खेत और घर से हुई चोरी की प्राथमिकी तीन माह बाद दर्ज की है। अमन शर्मा मन्नू के अनुसार पांच मार्च की रात चोरों ने उनके ढाबे से बिजली के उपकरण, एलसीडी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चुरा ली थी। इसके बाद 23 अप्रैल की रात चोरों ने उनके खेत से मोटर और इंजन का अल्टरनेटर भी चोरी कर लिया। बाद में चोरों ने उनके घर में लगे एसी के तार भी चुरा लिए। मन्नू ने तीनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन उस समय प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अमन शर्मा ने पुलिस को तीनों चोरी की घटनाओं की जानकारी दी थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने में चार माह का समय लगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.