संभल, जून 6 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला हल्लू सराय निवासी सुनील कुमार ने शनिवार को एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र दिया। पीड़ित का कहना है कि शहजादी सराय में उनकी संयुक्त भूमि है। जिस पर एक भाजपा नेता का भाई दूसरे समुदाय के अपने साथियों के साथ भूमि पर अवैधानिक तौर पर बगैर विभाजन कराए बिना नक्शा स्वीकृत कराए मुरादाबाद मार्ग से शहजादी सराय मार्ग पर निर्माण करा रहे हैं। जबकि आरोपियों का उस भूमि पर कोई स्वामित्व नहीं है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया पीएम आवास योजना का लाभभूमि स्वामित्व का विवाद आरोपियों के द्वारा जो भूमि अवैधानिक तौर पर तथाकथित मालिकों से खरीदी गई है। उसके संबंध में भी नामांतरण आदेश निरस्त हो गया है। इस भूमि पर याचिका राजस्व परिषद प्रयागराज में विचाराधीन है। किसी तीसरे पक्ष को भ...