रामपुर, अप्रैल 13 -- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज(पप्पू) के बड़े भाई नगर निवासी विनेश कुमार का रविवार दोपहर हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार विनेश कुमार को अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। जिससे परिवार व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...